फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former MLA accused of getting his representative beaten up

Jaunpur News: पूर्व विधायक पर अपने प्रतिनिधि को पिटवाने का आरोप

Sat, 14 Sep 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Former MLA accused of getting his representative beaten up
जौनपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद पर उनके पूर्व प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने पिटवाने व मोबाइल छिनवाने का आरोप लगाया। मामला बृहस्पतिवार की रात कोतवाली के शकरमंडी के पास का है। खान ने शुक्रवार को एसपी डा.अजयपाल शर्मा को ज्ञापन देकर जान बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खेतासराय के पारा कमाल निवासी खुर्शीद अनवर खान वर्तमान समय में खोआ मंडी निकट चहारसू चौराहा किराए के मकान पर रहता है। एसपी को दिए ज्ञापन में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात सवा आठ बजे वह अपने सहयोगी मुकेश पांडेय के साथ शकरमंडी दीपक जायसवाल से मिलने गया था। वापस घर आते समय दो बाइक सवार पांच लोगों ने गाली-गलौज देते हुए लात-घूसों से पिटाई की। उसमें दीपक जायसवाल भी शामिल था। बताया कि उन लोगों ने चेताया कि नदीम जावेद के खिलाफ कुछ भी बोलोगे तो गोली मार दी जाएगी। कहा कि सोशल मीडिया पर आवाज को दबाने के लिए ऐसा किया है, पूर्व में भी हमला करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed