फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Food poisoning death of father - daughter , wife recruitment

जहर खाने से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी भर्ती

Wed, 25 Mar 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Wed, 25 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Food poisoning death of father - daughter , wife recruitment
रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर में मंगलवार को पिता-पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने भी जहर खा लिया था। इससे उसकी हालत खराब हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से मृतक के बेटे और बहू लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात यादव नगर निवासी जोखन यादव (70), उसकी पत्नी मुमता देवी (65) और पुत्री गीता देवी (30) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरी तौर पर तीनों को रात करीब एक बजे जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


 अस्पताल में चिकित्सकों ने जोखन और गीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुमता को उपचार के लिए भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। वृद्धा ने पहले तो पति और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में कहा हम लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उसके पैर में पोलियो है और बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। इसलिए हमने परिवार समेत आत्महत्या करने की योजना बनाई थी। जमालापुर चौकी इंचार्ज मो. आजमी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है।


 मृतक के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र लाल बहादुर परिवार समेत मुंबई में रहता है, जबकि दूसरा भैयालाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां गांव पर रहता है। घटना के बाद से बेटा और बहू दोनों लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed