फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fog trench falls into the bus , 12 injured

कोहरे से बस खंदक में गिरी, 12 घायल

Thu, 08 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fog trench falls into the bus , 12 injured
लखनऊ से आजमगढ़ जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस कोहरे से अनियंत्रित होकर सरपतहा थानाक्षेत्र के रुधौली बाजार के पास सड़क किनारे खंदक में चली गई। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी का उपचार शाहगंज में निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन


  अनियंत्रित बस के लिए एक पेड़ सहारा बन गया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। आजमगढ़ डिपो की बस लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थी। लखनऊ-बलिया मार्ग पर सुबह पांच बजे बस सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में स्थित सेंट्रल बैंक के पास पहुंची थी तभी घने कोहरे के बीच सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।
विज्ञापन


खाई में स्थित पेड़ बस के लिए सहारा बन गया वरना बस पलट सकती थी। बस में कुल 15 यात्री सवार थे, जिनमें से चालक अनीशुल रहमान निवासी बगईपुर थाना रौनापारा, जिला आजमगढ़, परिचालक रवींद्र गुप्त निवासी अंबेडकर नगर, महेंद्र कुमार निवासी पवई, थाना फूलपुर आजमगढ़, रवींद्र जायसवाल आजमगढ़ सदर कोतवाली, विक्रम यादव निवासी कचगांव शाहगंज समेत कुल 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को बाहर निकाला। हादसे की सूचना 100 नंबर पर दी गई। थोड़ी ही देर में आई एंबुलेंस से सभी को राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। राजकीय चिकित्सालय में डाक्टर नहीं थे तो निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां घायलों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed