फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flirting was no dispute over water

छेड़खानी नहीं पानी को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 06 Jul 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 06 Jul 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Flirting was no dispute over water
जिला जेल में शनिवार की शाम बंदियों और बंदी रक्षकों के बीच मारपीट छेड़खानी नहीं बल्कि पीने के पानी को लेकर हुई थी। छेड़खानी को बेवजह तूल दिया जा रहा है। यह कहना है बंदियों का। उन्होंने शनिवार की रात पत्रकारों और प्रशासन के सामने जेल प्रशासन पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए।
विज्ञापन


बकौल बंदी, जेल प्रशासन उन्हें घटिया खाना परोसता है। जेल के अंदर खुलेआम 30 रुपये में सब्जी, छोला और दाल बेची जाती है। जिस बंदी के पास पैसा नहीं होता, वह दाल और सूखी रोटी खाने को विवश होता है। बंदियों ने बताया कि जेल का पानी पीने लायक नहीं है। ,ऐसे में भला इन व्यवस्थाओं से कैसे उनकी जिंदगी गुजर सकती है। 
विज्ञापन


कहने को तो बंदियों के लिए आरओ लगाया गया है, लेकिन इसके  लिए आठ रुपये लीटर की दर से वसूली की जाती है। शनिवार की दोपहर बंदी श्याम कुमार यादव भी आरओ से पीने का पानी ही लेने गया था, लेकिन महिला बंदी रक्षक ने उसे बिना पैसा दिए पानी लेने से रोक दिया। इसी को लेकर वह नाराज हो गया। उसने पानी के लिए बंदीरक्षक को धक्का दे दिया जिसपर बेरहमी से इतनी पिटाई कर दी गई कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed