फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five including sister-in-law and co-sister burned due to electric shock ...

Jaunpur News: बिजली गिरने से देवरानी जेठानी समेत पांच झुलसे

Sun, 26 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five including sister-in-law and co-sister burned due to electric shock ...
दुद्धी सीएचसी में भर्ती आकाशीय बिजली में झुलसे मरीज-संवाद
कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में शनिवार की शाम तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से देवरानी-जेठानी समेत पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगवा गांव निवासी राजमोहनी (32) और उनकी देवरानी हीरमन (33) घर के पास पेड़ के समीप बैठी थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के बीच बिजली गिरने से दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आकर झुलस गईं। बिजली के प्रभाव से पास में मौजूद राजमोहनी का सात वर्षीय पुत्र रेनबो और 15 वर्षीय पुत्री सुनैना कुमारी भी घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं गांव के दूसरे स्थान पर पढ़ाई के लिए गए संजय राम के 12 वर्षीय पुत्र आशीष भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में डॉ. वरुणा निधि एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed