फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five houses burnt by fire, four cattle die ...

आग से पांच आशियाने जले, चार मवेशियों की मौत...

Tue, 20 Apr 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Five houses burnt by fire, four cattle die ...
जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ग्राम सरौनी पश्चिमपट्टी में मंगलवार को विद्युत तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी से आग लग गई। अगलगी में आशियाने जल गए तथा चार गायों की जलकर मौत हो गई। गांव निवासी अशोक निषाद की झोपड़ी से आग का कहर शुरू हुआ। देखते ही देखते आग ने ओमप्रकाश, निधि निषाद के आशियानों को भी जद में ले लिया। शोर गुल मचाते हुए लोग आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तीनों के पांच आशियाने जलकर राख हो गए थे। इसमें रखा अनाज, कपड़ा सहित घर-गृहस्थी का समूचा सामान जलकर नष्ट हो गया। अशोक और ओमप्रकाश की दो-दो गाय ने आग में झुलसकर दम तोड़ दिया। निधि की भी एक गाय बुरी तरह झुलस गई। अगलगी से लाखों की क्षति हुई है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी गांव पहुंची, लेकिन रास्ता न होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच सकी। हलका लेखपाल व पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed