फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fitness of 157 school vehicles failed, running contrary to standards

Jaunpur News: 157 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल, मानक के विपरीत चल रहे

Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fitness of 157 school vehicles failed, running contrary to standards
जौनपुर। बगैर मानकों को पूर्ण किए स्कूली वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। स्कूलों की छुट्टी होने पर इसे आराम से देखा जा सकता है कि किस तरह से नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। यहीं वजह है कि बीच-बीच में स्कूली वाहनों से हादसा हो जाता है। सोमवार को बदायुं में हुए हादसे की खबर सुनकर लोगों को जिले में होने वाली मनमानी याद आ गई।
विज्ञापन

करीब 10 माह पहले दिसंबर में जिले के रामपुर ब्लाॅक स्थित श्रीमती कांती देवी जनता विद्यालय से कुछ बच्चों को लेकर एक बस मनगढ़ जा रही थी। प्रयागराज के भैसकी गांव के पास पलटने से दो छात्रों की मौत हो गई थी। दोनों जौनपुर के ही रहने वाले थे। जांच में पता चला कि 40 की सीट वाली बस में 80 से अधिक छात्रों को बैठाया गया था।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग की वजह से ही बीते एक महीने पहले पंवारा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में जिस ऑटो से छात्र स्कूल से लौट रहा था उसी से गिरा और उसकी चपेट में आकर मौत गई। उसमें भी पता चला कि 15 से अधिक बच्चे बैठाए गए थे। यह तो ओवरलोडिंग के नमूने मात्र हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों में 157 स्कूली वाहन ऐसे हैं जिनका फिटनेस फेल हो चुका है। उन्हें नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जिले में 517 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं जिसमें से 157 का फिटनेस फेल है। स्कूलों के संचालकों को नोटिस भेजा गया है। इसके बावजूद जो लोग फिटनेस नहीं करा रहे अब उनका पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। -रमेश चंद्र श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed