फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First dust now trouble with rain

पहले धूल अब बारिश से परेशानी

Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
First dust now trouble with rain
बारिश के कारण इस बार शहर के कई इलाकों में परेशानी होनी तय है, क्योंकि जिम्मेदारों ने मनमानी तरीके से काम कराते हुए सड़कों को खोद दिया है। ऐसे में बारिश होते ही कीचड़ युक्त सड़क के कारण गुजरना भारी हो जाता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।शहर की आबादी सवा तीन लाख से अधिक है। ऐसे में शहर से निकलने वाला गंदा पानी गंगा गोमती नदी में नहीं गिरे, इसके लिए नमामि गंगे और अमृत योजना के तहत एसटीपी का निर्माण और सीवर लाइन डाली जा रही है। इन दोनों योजनाओं के लिए कुल 470.80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है, जिसमें नमामि गंगे योजना के तहत 206.05 करोड़ और अमृत योजना के तहत 264.77 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। अमृत योजना के तहत मछलीशहर पड़ाव रोड पर सीवर लाइन डाली जा रही है। इस मार्ग पर जहां तक सीवर का पाइप डाला गया है। वहां तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। जून माह में सभी को पता है कि बारिश होगी, लेकिन अचानक जून माह से इस मार्ग पर काम लगा दिया गया। करीब एक पखवारा पहले से खोदी जा रही इस सड़क का ही हालत यह है कि कल तक इसपर दो दिन पहले तक लोगों को परेशानी हो रही थी। लेकिन, अब बारिश से कीचड़ फैलने के कारण परेशानी होनी लगी है। माना जा रहा है कि बारिश शुरू होते ही जिम्मेदार सड़क की खोदाई बंद कर देंगे, जिससे इस मार्ग पर सड़क वैसे ही छोड़ दी जाएगी, क्योंकि सड़क का निर्माण बारिश के कारण नहीं कराया जाएगा। यही हालत सिपाह से किला रोड़ का है, जो करीब एक साल से खोदी जा रही है। हैरानी की बात तो यह कि एक किमी इस सड़क की खोदाई एक साल बाद भी नहीं पूरा कराया गया है। वहीं, स्थानीय लोग मनमानी और भ्रष्टाचार तक का अब आरोप लगाने लगे हैं। लेकिन, जिम्मेदार हैं कि कान में मानों तेल डाले बैंठे हैं, जिसका खामियाजा इस मार्ग के आसपास के रहने वालों को एक दिन पहले हुई बारिश के बाद से ही उठाना पड़ रहा है। इस कारण इस मार्ग के लोग काफी आक्रोशित भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed