फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firing on Medical store owner in Jaunpur showed courage even after being injured reached home safely

जौनपुर: मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल होने के बाद भी दिखाई हिम्मत, बचकर पहुंचा घर

Sun, 24 Sep 2023 04:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Sep 2023 04:26 PM IST
सार

जौनपुर जिले के वीरपालपुर मोड़ के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने  गोली मारकर घायल कर दिया। बावजूद इसके उसने हिम्मत दिखाई और खेत के रास्ते हुए घर पहुंच गया। अपराधियों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन, गांव के लोगों को देखकर अपराधी वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन
Firing on Medical store owner in Jaunpur showed courage even after being injured reached home safely
मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के वीरपालपुर मोड़ के पास शनिवार रात एक मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने  गोली मारकर घायल कर दिया। एक गोली उसके हाथ में लगी। बावजूद इसके उसने हिम्मत दिखाई और खेत के रास्ते हुए घर पहुंच गया। अपराधियों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन, गांव के लोगों को देखकर अपराधी वहां से भाग निकले।

विज्ञापन


घायल मेडिकल स्टोर संचालक को रात में ही सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने रविवार को भाई की तरहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। खुटहन थाना क्षेत्र के जगजीवनपट्टी गांव निवासी अरविंद तिवारी(44) रामनगर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह बीती रात साढ़े 8 बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


वीरपालपुर मोड़ के पास पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली अरविंद के दाहिने हाथ में लगी और छर्रा पेट में भी जाकर लगा। जिससे वह बाइक लेकर गिर पड़े। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। इसके बाद अरविंद खेत के रास्ते घर पहुंचे, जहां परिजन देखकर दंग रह गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खुटहन योगेंद्र सिंह सीएचसी बदलापुर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। घटना घनश्यामपुर पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर समरत्थी शिक्षण संस्थान के सामने की है।

रविवार को भाई आनंद तिवारी की तहरीर पर बदलापुर कोतवाली में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके पूर्व भी अरविंद तिवारी के साथ दिसंबर 2022 में बदमाशों ने वीरपालपुर के पास तमंचा सटा दिया था। बदलापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि प्रकरण में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed