फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firecracker factory explosion in Jaunpur: mutilated child dead body found buried in house rubble DM-Police administration on spot

जौनपुर में पटाखा फैक्टरी विस्फोट: मकान के मलबे में दबा मिला बच्चे का क्षत-विक्षत शव, घायलों की हालत नाजुक

Sun, 31 Oct 2021 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 31 Oct 2021 03:23 PM IST
सार

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के भंडरिया टोला में शनिवार शाम एक पटाखा फैक्टरी  में विस्फोट हो गया। घटना में पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं, रविवार को मलबा हटाते समय पटाखा खरीदने आए बच्चे का शव मिला।

विज्ञापन
Firecracker factory explosion in Jaunpur: mutilated child dead body found buried in house rubble DM-Police administration on spot
बच्चे का ले जाते शव, फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार शाम को फैक्टरी में पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का रविवार की सुबह मकान के मलबे में क्षत-विक्षत शव मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्चा गोला बाजार मोहल्ला निवासी समद का पुत्र आकिब हम्जा(11) था। वह घर से पटाखा लेने की बात कहकर निकला था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जब वह रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोग उसकी तलाश में लग गए। पटाखा फैक्टरी के पास उसकी साइकिल पाए जाने से उसकी मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई तो रात होने की बात कहकर मकान का मलबा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि सुबह पुलिस ने मलबा हटाया गया, जहां उसका क्षत-विक्षत शव मिला।
विज्ञापन


लापरवाही सामने आने पर होगी कार्रवाई
सुबह से ही मौके पर उपजिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य करवा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर पुलिस की लापरवाही सामने आएगी तो संबंधित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः धमाके के साथ उड़ गई मकान की छत, तेज आवाज से दहल गए लोग, तस्वीरें

Firecracker factory explosion in Jaunpur: mutilated child dead body found buried in house rubble DM-Police administration on spot
जौनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
अवैध तरीके से बनाए जा रहे थे पटाखे
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के भंडरिया टोला पाही मोहल्ला निवासी मुस्ताक अपने घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाने और बेचने का कार्य करता है। चार नवंबर को दीपावली होने के चलते पूरा परिवार पटाखे बनाने में लगा था। शनिवार शाम करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पटाखों में आग लग गई, जिसके चलते भीषण विस्फोट हो गया और मकान की छत उड़ गई।

मकान के मलबे में दबकर परिवार के कई सदस्य दब गए। जिसमें मुस्ताक(56) पुत्र बाबू मियां, कल्लू(38) पुत्र मुस्ताक, गुड़िया(28) पत्नी सोनू और परिवार के एजाज(13) समेत दो छोटे बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मुस्ताकर, कल्लू और गुड़िया की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पढ़ेंः गैंगेस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी सांसद अतुल राय की पेशी

एक घंटे तक धमाके की आती रही आवाज
घटना के बाद एक घंटे तक मकान से धमाके की आवाज आती रही। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने कई घंटें मशक्कत के बाद आग बुझाई। रात सात बजे तक मकान के मलबे को हटाने का काम जारी रहा। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर एडीएम राम प्रकाश,उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह, तहसीलदार अमित त्रिपाठी समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
पढ़ेंः दर्जी ने अपनी दुकान पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed