फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in mobile shop due to short circuit

शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग

Mon, 31 May 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire in mobile shop due to short circuit
महराजगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर बाजार में मोबाइल फोन व सामान की दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। अगलगी से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मधुपुर निवासी धीरज रजक की गांधीनगर बाजार में मोबाइल फोन की दुकान है। कोरोना कर्फ्यू के कारण दुकान बंद चल रही है। रविवार को दुकान में साफ-सफाई के बाद धीरज घर चला गया। रात में अचानक दुकान के अंदर से तेज धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने धीरज को फोन पर सूचना दी। आनन-फानन मौके पर पहुंचे धीरज ने शटर उठाया तो अंदर का हाल देख सन्न रह गया। आग की चपेट में आने से दुकान का फर्नीचर, मोबाइल, ईयर फोन, बैट्री, चार्जर, इंवर्टर, लैपटॉप, स्पीकर, होम थिएटर, डाटा केबल, एलईडी बल्ब सहित दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राजाबाजार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। धीरज के मुताबिक करीब दो लाख से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed