फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting, firing in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग

Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fighting, firing in electoral rivalry
सुरेरी। थाना क्षेत्र के कोचारी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज व मारपीट हुई। एक पक्ष ने चेन छीनने व फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोचारी गांव निवासी अमित सिंह अपने खेत की मेड़बंदी कर रहे थे। मेड़बंदी के दौरान गांव निवासी निक्की सिंह, गोलू सिंह व पड़ोसी गांव निवासी विशाल सिंह के साथ पहुंच गए। आरोप है कि प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। अमित सिंह ने थाने में तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर मारपीट करने, गले से सोने का चेन छीनने व असलहे से फायर करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुरेरी श्यामदास वर्मा ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। चेन छीनने व फायर करने का आरोप गलत है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed