फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight over dispute over possessing idol of Dr. Ambedkar, 12 injured

डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति रखने के विवाद में मारपीट, 12 घायल

Mon, 27 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fight over dispute over possessing idol of Dr. Ambedkar, 12 injured
ग्राम समाज की जमीन पर मूर्ति रखने पर मारपीट, 12 घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनौरा गांव में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखने के विवाद में दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर एसडीएम मडिय़ाहूं केके मिश्र तहसीलदार सुदर्शन, सीओ मछलीशहर अवधेश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

मनौरा गांव की दलित बस्ती के लोग ग्राम समाज की जमीन पर आंबेडकर मूर्ति रखना चाह रहे थे। जैसे ही गांव में ब्राह्मण बस्ती के लोगों को जानकारी हुई तो कई लोग मौके पर पहुंचे और मूर्ति को रखने से मना किया तो मारपीट हो गई। दलित बस्ती के लोगों का आरोप है कि ब्राह्मण बस्ती के लोग कुछ दिन पहले सरकारी जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति रख लिए थे। हनुमान जी की मूर्ति रखने के बाद दलित परिवार के लोग भी आंबेडकर मूर्ति रखना चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया। एसडीएम ने सरकारी जमीन से मूर्ति हटाने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिया। उन्होंने अपनी मौजूदगी में ही हनुमान जी की मूर्ति को हटवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed