{"_id":"64aafc046e9797f4e804b79a","slug":"field-hospitals-will-be-built-in-three-blocks-treatment-facilities-will-increase-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-2166-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तीन ब्लाॅकों में बनेंगे फील्ड अस्पताल, बढ़ेगी इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तीन ब्लाॅकों में बनेंगे फील्ड अस्पताल, बढ़ेगी इलाज की सुविधा
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के तीन ब्लाॅकों में 50-50 बेड के फील्ड अस्पताल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इन अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। मरीजों को इलाज के लिए भागदौड़ न करना पड़े, इसके लिए घर से नजदीक इलाज की सुविधा देने के लिए अस्पताल खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने सुईथाकला, मड़ियाहूं और महराजगंज ब्लाॅक में 50-50 बेड का फील्ड अस्पताल बनाने का प्रस्ताव है। इन अस्पतालों में दवा के साथ मरीजों के जांच की सुविधा के साथ भर्ती कर उनका इलाज करने की व्यवस्था करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती की जाएगी। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को घर के नजदीक ही इलाज की सुविधा के लिए इन अस्पतालों की खोलने के लिए कवायद चल रही है।
केराकत में शुरू हुआ अस्पताल का निर्माण
जौनपुर। केराकत में 50 बेड के फील्ड अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अस्पताल बनकर तैयार हो जाने के बाद मरीजों को इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। एसीएमओ डाॅ. राजीव कुमार यादव का कहना है कि अस्पताल के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
तीन ब्लाॅकों में फील्ड अस्पताल खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - डाॅ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर।