फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Feeding of employees started for Malhani by-election

मल्हनी उप चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों की फीडिंग शुरू

Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Feeding of employees started for Malhani by-election
जौनपुर। मल्हनी उप चुनाव कराने के लिए भले ही चुनाव आयोग अभी तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन चुनाव सकुशल कराने की तैयारी जिले में जोरों पर शुरू हो गई है। मतदान कार्मिक के रुप में कार्य करने के लिए कर्मचारियों की आनलाइन फीडिंग किया जा रह है। कर्मचारियों की फीडिंग एनआईसी में की जा रही है। इस दौरान कुल चार हजार कर्मचारियों की फीडिंग किया जाएगा। जिसमें से मतदान कार्मिक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मल्हनी उप चुनाव सकुशल संपन्न हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बूथों पर मतदान के समय कोई दिक्कत न हो। इसके लिए बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके। इसके लिए 182सहायक बूथ भी बना दिए गए हैं। अब कुल 554 बूथ बनाए गए हैं। जिस पर मतदान कराने के लिए कुल 2216 कर्मचारियों को मतदान कार्मिक के रुप में लगाया जाएगा, जबकि 222 कर्मचारियों को अतिरिक्त मतदान कार्मिक के रुप में रखा जाएगा। इस दौरान मतदान कार्मिक के रुप में कुल 2438 कर्मचारी लगाए जाने हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी नहीं पड़े। इसके मद्देनजर चार हजार कर्मचारियों का आनलाइन फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसमें उनका नाम, पद नाम व विभाग आदि अंकित किया जा रहा है। यह कर्मचारी बैंक सहित शिक्षा विभाग , जिला पंचायत राज विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग आदि विभागों के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed