फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Faults found in beautification done by five crores, reprimanded

पांच करोड़ से हुए सुंदरीकरण में मिली खामियां, लगाई फटकार

Thu, 27 Oct 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Faults found in beautification done by five crores, reprimanded
जौनपुर। सपा सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक खरका कालोनी स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण हुआ। काफी प्रयास के बाद इसका कार्य तो पूरा करा दिया गया लेकिन देखरेख के अभाव में बदहाल हो रहा। बहस्पतिवार को एडीएम भू-राजस्व रजनीश राय ने तालाब के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया तो उन्हें कई खामियां मिलीं। तालाब में काई मिली, दुर्गंध से लोग परेशान दिखे। उन्होंने कार्यदायी संस्था व नगर पालिका के अधिकारियों को फटकार लगाई। एडीएम भू-राजस्व रजनीश राय ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ऐतिहासिक शिव के पोखरे का पांच करोड़ की लागत से सुंदरीकरण कराया गया। लेकिन आसपास के कालोनी में बने घरों की सीवर लाइन की व्यवस्था न होने पर लोग गंदा पानी पोखरे में बहाते हैं। इससे जब कभी फौव्वारा चलता है तो पूरे इलाके में दुर्गंध उठती है। इस पर उन्होंने जल निगम को सीवर लाइन बिछाने का निर्देश दिया। निर्माण के बाद से यहां रखा गया जेनेरेटर आज तक नहीं चला, जिससे वह खराब स्थिति में पहुंच गया। उन्होंने तालाब के गंदे पानी के फिल्टरेशन के लिए कार्यदायी संस्था को वहां प्लांट लगाने का निर्देश दिया। साथ ही नगर पालिका व कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह का समय देकर सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed