फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father's shadow removed, mother went to jail, children in crisis

पिता का साया हटा, मां गई जेल, बच्चों पर संकट

Tue, 31 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Father's shadow removed, mother went to jail, children in crisis
पवांरा थाना क्षेत्र के महेन्द्रू गांव में सोमवार को शराब और शक की वजह से एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया हटा तो मां भी जेल चली गई। बच्चों की देखभाल कौन करेगा, अब बड़ा सवाल यह है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में शिक्षामित्र पत्नी बीना चौहान ने अपने पति मनोज सिंह चौहान (40) को इसलिए लाठी-डंडों से पीट दिया कि वह शराब पीकर घर आया था। जबकि गांव के लोग दबी जुबान से यह कहते दिखे कि पत्नी पर पति शक करता था जिसके कारण पत्नी ने उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

हत्यारोपी बीना 2006 से गांव में ही शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। पिता की हत्या के बाद पुत्री ब्यूटी (15), स्वीटी (11), पुत्र जिम्मी (13) बदहवास होकर रो रहे है। पिता का साया सिर से उठा तो मां भी जेल चली गई। बच्चों की दादी सुषमा देवी व दादा छत्रधारी सिंह चौहान की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार हत्यारोपी बीना चौहान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मृतक के बड़े भाई मृत्युंजय सिंह चौहान को सूचना मिली तो वह मंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed