फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers should get insurance to get compensation for Kharif crops

खरीफ के फसलों की क्षतिपूर्ति पाने के लिए किसान कराएं बीमा

Fri, 25 Jun 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get insurance to get compensation for Kharif crops
प्रकृति की मार से खरीफ के फसलों की क्षतिपूर्ति पाने के लिए किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराएं, बीमा का दो फीसदी प्रीमियम किसानों को देना होगा। बीमा एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। फसलों का बीमा कराने का अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन

फसलों का नुकसान होने पर किसानों को उसका क्षतिपूर्ति मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का संचालन किया है। योजना के तहत फसलवार बीमा करने का कार्य किया जाता है। इस समय खरीफ की फसल धान, मक्का, उर्द, बाजरा, ज्वार, तिल और अरहर आदि का बीमा किया जा रहा है। बीमा का लाभ फसल की बुआई न कर पाने, असफल बुआई से कटाई के समयावधि में प्राकृतिक आपदाओं सूखा, बाढ़, जल प्लावन, ओला, भूस्खलन, आकाशी बिजली, आग, तूफान चक्रवात, रोगों, कीटों आदि से खड़ी फसल नष्ट होने पर मिलेगा। योजना प्रभारी उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया किसानों को प्रीमियम का मात्र दो प्रतिशत का भुगतान करना होगा, शेष बीमा की धनराशि सरकार देगी। किसानों को फसल क्षति के 72 घंटे के अंदर संबंधित बैंक, बीमा कंपनी, कृषि विभाग को सूचना देना होगा, जिसके बाद जांच कर संबंधित बीमा कंपनी बीमा का लाभ देगी। उपकृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि विभिन्न प्राकृतिक मार से हुए फसलों की क्षतिपूर्ति देने के लिए सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की है, जिसके तहत किसान फसलों का बीमा कराकर क्षतिपूर्ति का लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed