फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ashok Modanwal became the manager and Ram Milan took on the responsibility of president

Jaunpur News: अशोक मोदनवाल बने प्रबंधक और राममिलन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Sat, 19 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ashok Modanwal became the manager and Ram Milan took on the responsibility of president
शाहगंज। पश्चिमी कौड़िया स्थित काली चौरा मंदिर में बृहस्पतिवार को शंकर कांवरिया सेवा समिति की बैठक में पुरानी प्रबंध समिति को बर्खास्त करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षण मंडल के डॉ. राजकुमार, दिनेश कुमार और राममिलन कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व प्रबंध समिति को बर्खास्त करने और तत्काल चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। अशोक कुमार मोदनवाल को समिति का प्रबंधक और राममिलन गौड़ को अध्यक्ष चुना गया। गंगाराम केसरवानी, वासुकी नाथ मोदनवाल और राजेश कुमार ‘राजू’ को उपाध्यक्ष बनाया गया। विजय कुमार सेठ को कोषाध्यक्ष तथा राजेश कुमार जायसवाल और सर्वेश चौरसिया को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, मनोज कुमार अग्रहरी, अभिषेक सेठ, सुनील साहू, रामप्रकाश मोदनवाल, दुर्गा प्रसाद सोनी, अमरनाथ सोनी और रजिंदर कन्नौजिया को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने समिति के सेवा कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed