{"_id":"60ae91c58ebc3e29bf5f9061","slug":"farmers-celebrated-black-day-by-breaking-the-security-cordon-jaunpur-news-vns5915103157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा घेरा तोड़कर किसानों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा घेरा तोड़कर किसानों ने मनाया काला दिवस
विज्ञापन
कृषि बिल के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में किसान संगठनों के आह्वान पर जिले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया गया। पुलिस-प्रशासन की कड़ी चौकसी के बावजूद किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने सरकार के विरोध में नारे लगाए और पुतला भी फूंका। हालांकि प्रदर्शन के मद्देनजर कई पदाधिकारियों को पुलिस ने बुधवार को सुबह ही घर पर ही बंद कर लिया था। उन्हें घरों से बाहर नहीं आने दिया गया। कलेक्ट्रेट पर भी पूरे दिन सुरक्षा बल तैनात रहे। इसके बावजूद कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।
राजाबाजार: संयुक्त किसान मोर्चा व आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के आह्वान पर महराजगंज किसान एकता मंच के संयोजक कृष्णा सिंह की अगुवाई में किसानों ने राईपुर, केशवपुर, मंझनपुर में प्रदर्शन किया। पुलिस को चकमा देते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। काला झंडा फहराया और सरकार का पुतला भी फूंका। मौके पर किसान मंच के अध्यक्ष धर्मराज यादव, धनंजय सिंह, ब्रह्मदेव यादव, सुदामा निषाद कृष्णा सिंह, अशोक, आदित्य नाथ यादव, रामयश यादव आदि मौजूद रहे। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जंघई चौराहे पर भाकियू के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों के समर्थन में काला दिवस मनाते हुए एसडीएम मछलीशहर व सीओ को ज्ञापन सौंपा गया। जंघई स्टेशन रोड तिराहे पर किसान पंचायत में उन्होंने कहा कि एमएसपी लागू करने, किसानों का सभी पिछला बकाया बिजली बिल माफ करने, प्रयाग घाट से जौनपुर जंक्शन तक बंद की गई ए-जे पैसेंजर ट्रेन को चालू करने, पूर्वी रेलवे फाटक जंघई में स्टेशन तक गड्ढे में तब्दील सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कृषि कानून की प्रतियां भी जलाई गई। प्रदर्शन में अमरनाथ, मेवालाल, सोमनाथ, जयप्रकाश, प्रमोद, सविता, आरसी पटेल, मोहन पटेल आदि मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स कस्बे में डटी रही। सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार पवांरा थाना क्षेत्र के गांव सजई में स्थित भगौती चौराहे पर किसान सभा ने विरोध प्रदर्शन के बाद गोष्ठी की। तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सुभाष पटेल, सालिक राम पटेल, रवींद्र प्रजापति, उमाशंकर पटेल, अयोध्या प्रसाद यादव, राजाराम, रमाशंकर, धीरज गौतम, अवध नारायण सरोज, दयाराम पटेल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामलखन पटेल ने की।