फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Families wandering about pregnant

गर्भवती को लेकर भटकते रहे परिजन, उपचार में देरी से दम तोड़ा

Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Families wandering about pregnant
जौनपुर। जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक गर्भवती महिला की परिसर में ही मौत हो गई। काफी देर तक परिजन उसके उपचार के लिए भटकते रहे, मगर कभी कोरोना की जांच तो कभी गंभीर हालत का हवाला देते हुए चिकित्सक टालमटोल करते रहे। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा भी मचाया। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सूरज घाट निवासी सत्य प्रकाश सिंह की पत्नी साक्षी सिंह (25) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी एंबुलेंस से परिजन शहर के अस्पताल ले गए। कोरोना जांच कराने का हवाला देते हुए अस्पताल ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। परिवार के लोग दोपहर बाद उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। वहां भी चिकित्सकों ने कोविड की जांच कराने के बाद ही भर्ती करने की बात कही। कोरोना की जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच काफी देर होने से महिला की हालत बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग 108 नंबर एंबुलेंस की इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान साक्षी की मौत हो गई। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस आरएस सरोज का कहना है कि महिला गर्भवती थी। उसका ऑक्सीजन लेबल बहुत कम हो गया था। जिस कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था। अस्पताल परिसर से ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed