फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Faith gathered at the Ghats for Suryapasana

सूर्योपासना के लिए घाटों पर उमड़ी आस्था

Sun, 30 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Faith gathered at the Ghats for Suryapasana
गोपी घाट पर गोमती नदी में भगवान सूर्य के डूबने का इंतजार करतीं व्रती महिलाएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नदी में कमर भर पानी में खड़े होकर धूप, दीप और नैवेद्य से सूर्य भगवान का पूजन किया गया। जैसे ही सूर्य अस्ताचल पर पहुंचे और किरणें नारंगी होने लगी, अर्घ्य देने के बाद आरती उतारी गई। लोक आस्था के इस महापर्व डाला छठ पर सूर्य की उपासना करने वालों के चलते गोमती के सभी घाट गुलजार रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद से ही फल, फूल और नैवेद्य से भरी दौरी लिए श्रद्धालुओं की टोली गीत गाती हुई घाटों पर पहुंचने लगी। शहर से लेकर गांव तक, गली से लेकर चौराहे तक छठ गीतों से माहौल भक्तिमय मय था। व्रती महिलाएं नंगे पांव घाट पर पहुचंी। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...जैसे गीत गूंजते रहे। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन

गोमती नदी के गोपीघाट, सूरज घाट, अंचला देवी घाट, बजरंग घाट, विसर्जन घाट, शोषपुरा घाट, हनुमान घाट, शिव घाट और बलुआघाट ठसाठस भर गया था। शाम सवा पांच बजे खचाखच भीड़ हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीघाट के साथ शाहीपुर और सद्भावना पुल को झालरों से सजाया गया था। सुरक्षा को देखते हुए नदी में बांस बल्ली और रस्सी लगाकर घेरा गया था। दीपक और झालरों के प्रकाश में घाट जगमगा उठे। देर शाम तक छठ मइया के गीतों से घाट गूंजते रहे। भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं गीत गाते हुए घरों को वापस लौटी। गोमती नदी के घाटों पर छठ पूजन व मेला को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय इस महाव्रत का समापन होगा। सारी रात घरों में गीतों के सहारे जागरण चलता रहा। हर किसी को सूर्योदय की प्रतीक्षा थी। श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट की ओर से गोपी घाट सुरक्षा के लिए नदी में बैरिकेडिंग की गई। चाय और दूध का वितरण किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी, संस्थापक मण्डल, संरक्षक मण्डल के सदस्यों ने सहयोग किया। अजय साहनी, सूरज निषाद, चन्दन निषाद, डा. मुकेश श्रीवास्तव, अखिलेश निषाद, प्रदीप तिवारी, आर्यन निषाद, सुनील गुप्ता ने सहयोग व संचालन रितेश जायसवाल ने किया। पुलिस नाव से घाटों की निगारानी करती रही। गोपीघाट से लेकर विसर्जन घाट तक भीड़ को देखते हुए बैरिकेंडिग की गई है। इसके साथ ही रस्सी लगाकर पानी के भीतर नहीं जाने के लिए लोगों को रोका जा रहा था।
छठ माई के गीतों से गूंजा घाट
जौनपुर। छठ पूजा समिति की ओर से नव दुर्गा शिव मंदिर बगल बने पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोजपुरी भक्तिगीत गायक सिंह ज्योति के गीतों से देर रात विसर्जन घाट गूंजता रहा। फ्रेंड डांस ग्रूप के सलमान खान की टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा, डा. अंकिता राज, नगर पालिक अध्यक्ष माया टंडन, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, पप्पू माली, ज्ञान प्रकाश सिंह, गौतम गुप्ता, समाज सेवी बब्लू दुबे और छठ पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर में निकली भगवान सूर्य देव की झांकी
मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला कटरा से डाला छठ पर्व पर भगवान सूर्य की झांकी निकाली गई। सभासद आलोक कुमार गुप्ता व आयोजक विपिन कुमार गुप्ता ने भगवान सूर्य देव की झांकी की आरती उतारकर रथ को रवाना किया। भगवान सूर्य के रथ के आगे श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। महिलाएं पीलावस्त्र धारण कर रथ के आगे छठ मैया के गीत गाते हुए चल रही थी। व्रती महिलाओं के साथ श्रद्धालु गण सर पर पूजा की सामग्री लेकर रथ के आगे आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed