फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Expressing doubt on wife proved costly, brother-in-law beat her up

Jaunpur News: पत्नी पर शक जताना पड़ा भारी, साले ने कर दी पिटाई

Fri, 23 May 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Expressing doubt on wife proved costly, brother-in-law beat her up
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक हो गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी पर दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। साले को समझाने के लिए बुलाया लेकिन भाई ने पति की ही पिटाई कर दी। इसके बाद वह अपनी बहन को लेकर मायके चला गया। गांव निवासी युवक को काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी के भाई को घर बुलाया ताकि मामले को सुलझाया जा सके। युवक ने बातचीत के दौरान पत्नी के भाई को कुछ रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी दिखाने की कोशिश की, जिसमें पत्नी और उस व्यक्ति के बीच बातचीत होने का दावा किया गया। हालांकि, युवक की यह कोशिश उसी पर भारी पड़ गई। पत्नी के भाई ने कथित तौर पर आपा खो दिया और अपने जीजा की पिटाई कर दी। इसके बाद वह अपनी बहन को साथ लेकर अपने मायके चला गया। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed