फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explanation sought from ten employee leaders of former university

पूविवि के दस कर्मचारी नेताओं से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from ten employee leaders of former university
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कर्मचारी नेताओं ने कुलसचिव का घेराव कर चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान कुलसचिव से नोकझोंक भी हुई। इससे खफा कुलसचिव ने 10 कर्मचारियों नेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता कुलसचिव महेन्द्र कुमार के कार्यालय में पहुंचे थे। कर्मचारी संघ का चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। कमचारियों का कहना था कि चुनाव नहीं कराया गया तो वह आंदोलन की धमकी दे रहे थे। इस दौरान कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने कहा कि आचार संहिता चल रही है। कोविड-19 नियमों का अनुपालन करना पड़ रहा है। इसमें चुनाव नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ का कार्यकाल 14 दिसंबर 2021 को समाप्त हो चुका है। अब उन्हें किसी प्रकार का सरकारी काम में बाधा पहुंचाना गलत होगा। इसकों लेकर नोकझोंक होने लगी। कर्मचारी नेताओं ने उनसे चुनाव कराने का पर जोर दिया, लेकिन कुलसचिव ने उसे अनसुना कर दिया। इस पर कुलसचिव ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसलिए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण दें। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। जबकि कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कोई अनुशासनहीनता नहीं हुई । बल्कि उन से चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। स्पष्टीकरण मांगना गलत है, लेकिन जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed