{"_id":"58c1ac784f1c1b5e3ddc67cf","slug":"exhausted-sleep-taking-exhausted-fatigue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरपूर नींद लेने के साथ उतारी थकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरपूर नींद लेने के साथ उतारी थकान
jaunpur
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
चर्चा करते जफराबाद से भाजपा प्रत्याशी डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मतदान के बाद नौ विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने सुकून की सांस ली। बुधवार को ईवीएम जमा हो जाने के बाद घर पहुंचे प्रत्याशियों ने भरपूर नींद ली और अपनी थकान उतारी। गुरुवार को सुबह वह देर से सोकर उठे। मंदिर गए और फिर बार में समर्थकों के साथ मतगणना पर चर्चाओं में जुट गए। हालांकि कुछ प्रत्याशी अपने चुनावी क्षेत्रों में निकल पड़े और लोगों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा। काफी दिन बाद उन्हें परिवार वालों के साथ फूुर्सत के क्षण नसीब हुए। खास तौर से महिला प्रत्याशियों ने अपने घर परिवार को समय दिया।
जौनपुर सदर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद सुक्खीपुर स्थित आवास पर साढ़े आठ बजे सोकर उठे। उठने के बाद आधे घंटे तक योगा किया। फिर फोन पर अपने मित्रों व समर्थकों को धन्यवाद दिया। फिर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीया और मतगणना की तैयारी में जुट गए। बदलापुर के सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश दुबे बाबा पांच बजे सुबह उठ गए। उठने के बाद वह अपने बाबा कुंच स्थित आवास में आधे घंटे तक टहले फिर पौधों की देखभाल कर अपने कर्मचारियों को पानी आदि डालने का निर्देश दिए। इसके बाद लोगों से मिलने जुलने लगे।
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री पारसनाथ रोज की तरह गुरुवार को भी सुबह पांच बजे ही सोकर उठ गए। स्नान के बाद अखबार देखे और सात बजे ही क्षेत्र में निकल गए। मुरादगंज पहुंचे तो वहां पहले से ही उनके समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
मल्हनी से निषाद पार्टी के प्रत्याशी धनंजय सिंह एक घंटे की देरी से सुबह छह बजे उठे। और पूजा पाठ के बाद मल्हनी क्षेत्र के जाम गांव गए और वहां लोगों से मिले जुले। वहां से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतगणना की तैयारियों की समीक्षा के बाद ज्योंतिर्लिंग दर्शन के लिए निकल पड़े। राकत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिनेश चौधरी एक माह बाद अपने जौनपुर स्थित आवास पर बुधवार की देर रात आए। जहां वह चुनाव में पांच बजे उठ जाते थे वहीं 6:30 बजे सोकर उठे और चाय पीने के बाद लोगों से फोन पर बातचीत करने में जुट गए। शाहगंज के सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई अपने गांव पखनपुर स्थित आवास पर साढ़े छह बजे सोकर उठे। उनके उठने से पहले समर्थकों की भीड़ दरवाजे पर जमा हो गई थी। उनसे बातचीत और मिलने का दौर दोपहर तक चलता रहा।
शाहगंज के भासपा प्रत्याशी राणा अजीत सिंह मतदान समाप्त होते ही सुल्तानपुर स्थित अपने अखंडनगर आवास पर चले गए। बताया कि कई दिनों से घर नहीं आए थे। चुनाव से फुर्सत मिली तो घर आए हैं। दिन में आकर मतगणना की तैयारी करनी है।
जफराबाद भाजपा प्रत्याशी डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह वाजिदपुर तिराहा स्थित अपने आवास पर सुबह पांच बजे उठ गए। अखबार पढ़े और चाय पीने के बाद कचहरी स्थित अपने कार्यालय पर पहुंच गए। जहां कार्यकर्ताओं से बूथवार स्थिति का जायजा लिया और उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।जफराबाद से बसपा प्रत्याशी संजीव उपाध्याय जलालपुर स्थित महिमापुर गांव में देर से सात बजे सोकर उठे। परिवार के साथ बातचीत किया। दरवाजे पर बैठकर लोगों से बातचीत में जुट गए। मुंगराबादशाहपुर की भाजपा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी अचकारी स्थित आवास पर देर से सोकर उठीं। चाय पी और चुनाव की समीक्षा करने के बाद क्षेत्र में निकल पड़ीं।
मुंगराबादशाहपुर के कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू अपने गांव प्रेम का पूरा में साढ़े सात बजे सोकर उठे। लोगों से बातचीत किया। कार्यकर्ताओं से मिले। बदलापुर के भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र मिश्र सुबह 8:30 बजे सोकर उठने के बाद समर्थकों से घिर गए। उन्होंने समर्थकों के साथ चाय पीया और मतदान की समीक्षा में जुट गए।
मड़ियाहूं से अपनादल प्रत्याशी लीना तिवारी, मछलीशहर की बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज, मछलीशहर भाजपा प्रत्याशी अनीता रावत, मुंगराबादशाहपुर की बसपा प्रत्याशी सुषमा पटेल, मड़ियाहूं की सपा प्रत्याशी श्रद्धा यादव, केराकत की बसपा प्रत्याशी उर्मिला राज ने अपने परिवार को पूरा समय दिया। हालांकि इस दौरान हुए मतदान की चर्चा भी होती रही। जबकि वहीं सपा प्रत्याशी संजय सरोज, शाहगंज के बसपा प्रत्याशी ओपी सिंह भी अल सुबह उठे और दर्शन पूजन के बाद कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू के साथ मतगणना पर चर्चा की। चर्चा में