फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Excavated drain became dangerous

खोद कर छोड़ी गई नाली हुई खतरनाक

Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Excavated drain became dangerous
गौराबादशाहपुर कस्बे में माह भर पहले खोदी गई नाली खतरनाक हो गई है। खोदी गई नाली को ढंका नहीं गया है। इससे बारिश के कारण इसमें जल भराव हो गया है। लोग अपने घरों के सामने खोदी गई नाली पर बांस व पटरा रखकर आवागमन कर रहे हैं। इससे गिरकर चुटहिल होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग की ओर से आजमगढ़ - जौनपुर मुख्य मार्ग के किनारे जेसीबी मशीन लगा कर करीब चार फीट चौड़ी और चार फीट गहरी नाली खोदी गई है। मलबा सड़क के किनारे छोड़ दिया गया है। खोद कर छोड़ी गई यह नाली खतरनाक हो गई है। सड़क की चौड़ाई कम होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन भी लोग नहीं खड़ा कर पा रहे हैं। नाली खोद कर छोड़ दिए जानेे से लोग अपने घरों के सामने से बांस-बल्ली और पटरा रखकर मुख्य मार्ग पर आ रहे हैं। इसके चलतेे तमाम लोग बांस बल्ली से गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। शिकायत के बावजूद नाली नहीं ढंके जाने से लोगों में रोष है। बंजारेपुर गांव निवासी अभिषेक साहू का कहना है कि नाली खोद कर छोड़ दिए जाने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। शीघ्र नाली ढंका जाना चाहिए। गौरा गांव निवासी सुदामा उपाध्याय का कहना है कि सड़क के किनारे नाली खोद दिए जाने के बाद उसका मलबा सड़क के किनारे ही छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। गौराबादशाहपुर बाजार निवासी दिलशेर अहमद का कहना कि नाली खोदकर छोड़ दिए जाने से हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। नाली को जल्द ढंका जाना चाहिए। बमैला गांव निवासी अजय प्रजापति का कहना है लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे नाली खोदवा कर छोड़ दिया है। जिम्मेदार कार्य भी जल्द पूरा नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed