फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Everyone did yoga together in jaunpur

भगाने को कोरोना रोग, सबने मिलकर किया योग

Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Everyone did yoga together in jaunpur
02- विश्व योग दिवस के मौके पर अल्फस्टीनगंज स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ योगासन करते राजवीर सिंह - फोटो : JAUNPUR
बीमारियों और कोरोना महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में योगाभ्यास के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा। योग-प्राणायाम की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हर किसी ने खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखने की कोशिश की। दूसरों को यह संदेश भी दिया कि अब आलस छोड़कर योग को जीवन में नियमित उतारने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण इस बार सार्वजनिक तौर पर कोई आयोजन नहीं हुआ। लिहाजा योग एट होम के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सभी ने घर में ही रहकर योगाभ्यास किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले योगाभ्यास के दौरान कोई अनुलोम-विलोम करता दिखा तो किसी ने कपालभाति, भ्रस्तिका, भ्रामरी जैसे प्राणायाम व योग की क्रियाएं की। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने अपने आवास पर परिवार व आसपास के लोगों के साथ योग किया।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी अपने आवास पर अकेले ही योग किया। बदलापुर विधायक रमेश मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने योग में हिस्सा लिया। लायंस क्लब जौनपुर की ओर से आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योगाभ्यास किया गया। इस दौरान योग के दौरान शरीर, मन, घर और पर्यावरण को भी स्वस्थ रखने को प्रेरित किया गया। यहां कार्यक्रम में लायंस क्लब के गवर्नर डॉ. क्षितिज शर्मा, संस्था अध्यक्ष अमित पांडेय, कैबिनेट सचिव सैयद मो. मुस्तफा, शत्रुधन मौर्य, जोन चेयरमैन अशोक मौर्य, संजय श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, अरुण त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, शकील अहमद, अश्वनी बैंकर, संदीप पांडेय, शिवानंद अग्रहरी, संदीप गुप्ता, संजय केडिया, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं जेसीआई जौनपुर क्लासिक के सदस्यों ने योग शिक्षिका रजनी साहू के निर्देशन में योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष अजय गुप्ता, जोन कोऑर्डिनेटर मधुसूदन बैंकर, सचिव सुजित अग्रहरि आदि ने इसमें हिस्सा लिया। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के निर्देशन में पचहटिया स्थित हरीमूर्ति वाटिका में योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, कुलदीप योगी, विकास योगी आदि मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान की निदेशक डॉ. सुधा सिंह, युवा भारत पतंजलि के प्रभारी योग गुरु राज यादव के निर्देशन में भी लोगों ने योग किया।
मुंगराबादशाहपुर: इंदिरा ग्रामीण स्वयंसेवी अस्पताल समिति ट्रस्ट के परिसर में योग दिवस शारीरिक पर हुए कार्यक्रम में प्रमुख ट्रस्टी दिवाकर द्विवेदी ने अनुलोम विलोम, प्राणायाम और कंधों की तकलीफों से निजात पाने के लिए लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर द्विवेदी, डॉ. सूर्य कुमार द्विवेदी, अभिषेक, प्रशांत शांडिल्य, फिजियोथेरपिस्ट विकास द्विवेदी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका कार्यालय परिसर में चेयरमैन शिवगोविंद साहू के नेतृत्व में सभासद सौरभ जायसवाल, ओमप्रकाश केशरवानी, संतोष गुप्ता, जेई शिवानं वास्को, रामानुज शुक्ल, बृजकिशोर यादव, विनीत कुमार त्रिवेदी, होरीलाल, अनिल शुक्ल, भरत लाल आदि ने योगाभ्यास किया।

सिंगरामऊ: ठाकुरवाड़ी महिला कल्याण समिति की संयोजक अंजू सिंह के साथ संस्था की सदस्यों ने योग किया।
सोशल मीडिया में खूब पोस्ट हुई तस्वीरें, वीडियो
जौनपुर। योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की थी। इस कारण भी तमाम लोग योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करते रहे। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर दिन भर लोगों की योग करती हुई तस्वीरें, वीडियो पोस्ट होती रहीं। प्रतियोगिता के अंतर्गत राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वालों को 51 हजार और जिला स्तर पर 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाना है। इसका चयन राज्य स्तर पर ही होगा।

04- विश्व योग दिवस के मौके पर अपने सरकारी आवास पर योगाभ्यास करते डीएम दिनेश कुमार सिंह।

04- विश्व योग दिवस के मौके पर अपने सरकारी आवास पर योगाभ्यास करते डीएम दिनेश कुमार सिंह।- फोटो : JAUNPUR

05- विश्व योग दिवस के मौके पर उर्दू बाजार स्थित घनश्यामदास के बागीचे में योगा करते जेसीआई जौनपुर के

05- विश्व योग दिवस के मौके पर उर्दू बाजार स्थित घनश्यामदास के बागीचे में योगा करते जेसीआई जौनपुर के- फोटो : JAUNPUR

06- विश्व योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास करती भाजपा महिला मोर्चा की किरन श्रीवास्तव।

06- विश्व योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास करती भाजपा महिला मोर्चा की किरन श्रीवास्तव।- फोटो : JAUNPUR

07- विश्व योग दिवस के मौके पर अपने गांव गांव स्थित आवास पर योग करते राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव।

07- विश्व योग दिवस के मौके पर अपने गांव गांव स्थित आवास पर योग करते राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव।- फोटो : JAUNPUR

12- पंचहटिया में विश्व योग दिवस के मौके पर योगा करते बच्चे।

12- पंचहटिया में विश्व योग दिवस के मौके पर योगा करते बच्चे।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed