फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Even in rural areas, 24 hours electricity will be available for up to four

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चार तक मिलेगी 24 घंटे बिजली

Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Even in rural areas, 24 hours electricity will be available for up to four
दीपावली पर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चार नवंबर तक 24 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। सरकार से निर्देश आने के बाद जिम्मेदारों ने इसका पालन कराने और निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए कमर कस लिया है। इसके लिए एक्सईएन, एसडीओ, जेई व लाइन मैन को निर्देश दिया जा चुका है। वहीं बिजली वर्कशाप व स्टोर भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच लाख 83 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के लिए 48 हजार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। साथ ही 63 बिजली उपकेंद्र और 260 फीडर मौजूद हैं, जिसके माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस दौरान शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल था तो वहीं तहसील क्षेत्र में साढ़े 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल है। लेकिन दीपावली पर्व के मद्देनजर सरकार ने मंगलवार से लेकर तीन दिनों तक शहर सहित तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है, जो चार नवंबर तक जारी रहेगा। आदेश आते ही विभाग द्वारा अधिक फाल्ट आने वाले स्थानों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पहले ही सर्वे करने के साथ ही डाली आदि काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है। लाइनमैन सहित सभी एक्सईएन, एसडीओ व जेई को भी पूरी तरह सतर्क रहकर बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। वहीं कोई भी बिजली सयंत्र खराब होने पर दिक्कत न हो, इसके लिए बिजली स्टोर भी खेलने का निर्देश दिया गया है। इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर जलने पर तत्काल बदला जा सके, इसके लिए वर्कशाप भी खोलने का परमान जारी किया गया है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना का कहना है कि दीपावली पर्व के मद्देनजर मुख्यालय से मंगलवार से लेकर चार नवंबर तक शहर सहित तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया गया है, जिसके क्रम में तैयारी शुरू कर दी गई है। एक्सईएन, एसडीओ व जेई से लेकर सभी लाइनमैनों को दिशा निर्देश दे दिया गया है। वहीं वर्कशाप व स्टोर भी निर्धारित तिथि में खोलने का निर्देश दिया गया है, जिससे निर्बाध रूप से 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed