फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Even after 15 days, police remains empty handed in case of theft of eight lakh rupees from supply inspector's house

Jaunpur News: सप्लाई इंस्पेक्टर के घर आठ लाख की चोरी में 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथी खाली

Tue, 27 Aug 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Even after 15 days, police remains empty handed in case of theft of eight lakh rupees from supply inspector's house
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वंश गोपालपुर में सप्लाई इंस्पेक्टर के आवास पर 15 दिन पहले हुई आठ लाख के गहने की चोरी मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस की कार्यशैली में शिथिलता के चलते सवाल उठने शुरू हो गये हैं। सप्लाई इंस्पेक्टर ने एसपी सिटी से मिलकर चोरी के खुलासे की मांग की है। चंदौली के मूल निवासी दिलीप कुमार सदर तहसील के धर्मापुर व सिरकोनी ब्लॉक के सप्लाई इंस्पेक्टर हैं। वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वंश गोपालपुर स्थित धीर सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। वह परिवार के साथ चंदौली गए थे। 11 अगस्त को जब लौटे तो उन्होंने देखा तो कमरे का ताला तोड़कर, अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आठ लाख के गहने एवं कुछ कपड़े चोरी हो गए हैं। उन्होंने चोरी की सूचना थाने में लिखित रूप से दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। दो सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। चोरी का जल्द ही खुलासा कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed