{"_id":"613b6bc18ebc3e976a2b1ad6","slug":"encroachment-will-be-removed-from-the-land-of-nagar-panchayat-jaunpur-news-vns610778362","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की जमीन से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की जमीन से हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन
जौनपुर के मड़ियाहूं कस्बे में गोशाला के पास नगर पंचायत की भूमि से जल्द ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नगरपंचायत अध्यक्ष रुखसाना ने खुद यह प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में उन्होंने कहा कि गोशाला के आस पास नंगर पंचायत की जमीन पर लंबे समय से लोगों ने अतिक्रमण किया है। वहां से अतिक्रमण हटा दिया जाए तो एक तो गोशाला के लिए जगह बढ़ जाएगी। दूसरे उस जमीन को नगर पंचायत और किसी कार्य के लिए इस्तेमाल कर सकती है।
अध्यक्ष के इस प्रस्ताव पर सभी सभासदों ने एक स्वर में समर्थन किया। तय किया गया कि अब जल्द ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने नगर में विकास कार्यों के लिए सभासदों से प्रस्ताव देने को कहा। आगामी नवरात्र, दशहरा, भरत मिलाप पर नगर को साफ सुथरा रखने की कार्ययोजना तैयार की गई। लिपिक श्याम नारायण मिश्रा और अमरनाथ विश्वकर्मा का वर्तमान में कार्य संतोषजनक न होने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने कहा कि इनके कार्यशैली से आम जनमानस में नगर पंचायत और सभासदों की छवि खराब हो रही है।
जिसके कारण इनकी पदासीन कार्य को वापस लेते हुए लिपिक लाल बहादुर को दिया जाए और उनके सहयोग में अनूप कुमार व गुड्डू चौरसिया को भी लगाया जाए। कार्यालय के लिपिक श्याम नारायण मिश्रा व अमरनाथ विश्वकर्मा को नगर की साफ-सफाई जलापूर्ति, वसूली, सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई देखरेख जैसे आदि कार्यो के लिए लगाए जाने पर सदन ने विचार किया।