फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encounter with miscreants, history sheeter got shot

बदमाशों से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली

Mon, 26 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Encounter with miscreants, history sheeter got shot
गौराबादशाहपुर थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए 25 हजार के इनामी बदमाश चंदन सोनकर को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। जौनपुर लाने पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार की रात हथकड़ी बरामद करने गई थी। जहां उसे पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए उसके दो सहयोगियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में चंदन सोनकर के पैर में गोली लगी है, जिसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वही एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है।
विज्ञापन

बीते दिनों थाना क्षेत्र गौराबादशाहपुर में मो. इस्लाम पुत्र नवाब अली निवासी खीरी जनपद प्रयागराज के ड्राइवर व खलासी के साथ हुए लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने चंदन सोनकर को गिरफ्तार किया था, जो कि शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। लेकिन आरोपी थाने से हथकड़ी सहित फरार हो गया था। मामले में सीओ केराकत शुभम तोडी जांच कर रहे थे। कई थानों की पुलिस को धर पकड़ के लिए लगाया गया था। पुलिस चंदन सोनकर पर दबाव बनाने के लिए उसके परिवार और सगे संबंधियों को भी पूछताछ के लिए लगातार उठा रही थी। इस मामले में षड्यंत्र रचने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को जेल भी भेजा जा चुका है। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला था कि चंदन किसी ट्रेन से बिलासपुर छत्तीसगढ़ जा रहा है। इसपर एक टीम को वहां के लिए रवाना कर दी गई थी, जो उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर सड़क मार्ग से जौनपुर लाई थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके साथ संजय मौर्या पुत्र प्यारे लाल मौर्या निवास रूहट्टा थाना कोतवाली, सलमान निवासी कोतवाली और करिया यादव निवासी कोतवाली शामिल थे। उसने चोरसंड के पास थाने से भागने के बाद हथकड़ी जमीन में छिपा दिया था। हथकड़ी बरामद करने के लिए पुलिस उसे लेकर जा रही थी। इसकी भनक आरोपी के साथी संजय मौर्या और सलमान को लग गई। चोरसण्ड के पास जैसे ही पुलिस पार्टी पहुंची कि वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपी के दोनों सहयोगियों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर फायर कर दिया पुलिस ने आड़ लेने का प्रयास किया और तभी मौके का फायदा उठाकर गाड़ी में बैठा अभियुक्त चन्दन सोनकर अपने बाकी साथी की तरफ भागा और तीनों ने एक साथ होकर फायर किया। पुलिस ने जवाबी फायर किया जिसमें अभियुक्त चन्दन के पैरों में गोली लगी और बाकी दोनो अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये । मौके से दो अदद तमंचा, दो खोखे और दो कारतूस बरामद हुआ। मुठभेड़ मे घायल चंदन सोनकर को जिला अस्पताल ले आई। जहां प्राथमिक उपचार डाक्टरो ने वाराणसी के रेफर कर दिया । मुठभेड़ में गौराबादशाहपुर थाने का कांस्टेबल राजेश कुमार भी घायल हो, जिनका उपचार चोरसण्ड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed