फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   encounter in jaunpur Police shot miscreant who demanded extortion of three lakhs from doctor sub inspector narrowly escaped

जौनपुर: डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला बदमाश हिरासत से भागा तो पुलिस ने मारी गोली, सब इंस्पेक्टर की बाल-बाल बची जान

Thu, 24 Jun 2021 12:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Jun 2021 12:48 PM IST
सार

जौनपुर जिले में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने डॉक्टर से तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गोली मार दी। गोली बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद वह एसआई की  पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर की  जान बाल-बाल बची।

विज्ञापन
encounter in jaunpur Police shot  miscreant who demanded extortion of three lakhs from doctor sub inspector narrowly escaped
अस्पताल में चल रहा घायल बदमाश का इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ में रंगदारी मांगने का आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद वह एसआई की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था। भागने के क्रम में उसने गोली चला दी, जो एसओ सिंगरामऊ के हाथ को छूती हुई निकल गई। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगने से घायल बदमाश ने बदलापुर कस्बे के एक डॉक्टर से तीन लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी।

विज्ञापन


बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव निवासी सचिन कुमार मित्रा का नर्सिंग होम घनश्यामपुर रोड पर स्थित है। 20 जून की शाम  डॉक्टर से बदमाशों ने फोन कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी भी दी है कि अगर पैसा नहीं मिला तो जान से मार देगें। धमकी मिलते ही डॉक्टर का पूरा परिवार सहम गया। अगले दिन फिर से धमकी मिलने के बाद हिम्मत जुटाते हुए डॉक्टर ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।  
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से नंबर ट्रेस किया जाने लगा। मामले को लेकर एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने  मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि रंगदारी के आरोपी को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बुधवार की देर रात एसओ बदलापुर पवन कुमार उपाध्याय, एसओ  सिंगरामऊ विनोद मिश्रा और एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी बदलापुर चौक पर खड़े थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग  जौनपुर-सुल्तानपुर हाईवे के किनारे सरोखनपुर के पास खड़े हैं। वो किसी  घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

इस सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए  आरोपी अंकित यादव निवारी नकहरा खानदेव थाना सिंगरामऊ और शैलेंद्र यादव  निवासी बर्रैया गांव है। दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस बदलापुर थाने ले गई। जहां दोनों ने चिकित्सक से रंगदारी मांगने की बात स्वीकार ली।  साथ  ही शैलेंद्र ने बताया कि जिस मोबाइल से वह रंगदारी मांग रहा था उसे खजुरन मोड़ के पास छिपाया है।

इस जानकारी के बाद पुलिस बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे दोनों को लेकर मोबाइल बरामद करने के लिए रवाना हुई। पुलिस के मुताबिक, उक्त स्थान पर  बदमाश ने कहा कि वह मोबाइल लेने के लिए जा रहा है, तभी बदलापुर थाने में तैनात एसआई राजेश यादव की सरकारी पिस्टल छीन लिया।

इसके बाद भागते हुए  गोली चला दी, जो एसओ सिंगरामऊ विनोद मिश्रा के बायें हाथ को छूती हुई निकल गई। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो बदमाश शैलेंद्र के दायें पैर में लगी है। पुलिस आनन-फानन घायल एसओ और बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गई। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed