फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   encounter in jaunpur miscreant shot the leg other escaped pistol and cartridges recovered

Encounter: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार, पिस्टल व कारतूस बरामद; दर्ज हैं 12 मुकदमे

Wed, 31 Jul 2024 02:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

Jaunpur News: घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ग्रामीण की पूछताछ में उसने कई जानकारियां दीं। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
encounter in jaunpur miscreant shot the leg other escaped pistol and cartridges recovered
घायल बदमाश से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर नहर पुलिया के पास बीती रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई तेजीबाजार, बदलापुर, बक्शा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कुल 12 मुकदमें दर्ज हैं। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस व खोखा व बाइक बरामद हुई। 



तेजीबाजार थाना क्षेत्र में मैनुद्दीनपुर नहर पुलिया के पास बीती रात डेढ़ बजे चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक पल्सर पर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस बल के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी तो जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल को पुलिस ने गिरफ्तार करके जिला अस्पताल भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश राहुल यादव निवासी सरौली थाना तेजीबाजार का रहने वाला है। इसके ऊपर अयोध्या में पांच, जौनपुर में छह, बस्ती में एक मुकदमें दर्ज हैं। मौके से बदमाश के पास से एक पिस्टल 32 बोर, एक खोखा कारतूस व दो कारतूस, एक बिना नंबर की काली पल्सर बाइक बरामद हुई। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।


बोले अधिकारी
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के नहर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गए बदमाश के ऊपर 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसके पास से असलहा, कारतूस व बाइक बरामद की गई। पकड़े गए बदमाश के ऊपर हत्या व हत्या के प्रयास के कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं। - शैलेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed