फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Employees demonstrated by keeping fast

उपवास रखकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated by keeping fast
कलेक्ट्रेट में अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिष के लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जिले के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को उपवास रखा। कलेक्ट्रेट में धरना देकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री को संबोधित 26 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया। चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र रुप दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति दूर करने, संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी परिषद लगातार आंदोलित है। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, गेट मीटिंग के बाद उपवास किया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार की आंखें नहीं खुली तो आंदोलन को उग्र देने को कर्मचारी बाध्य होंगे। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन की लगातार अनदेखी से सरकार का कर्मचारी विरोधी रवैया उजागर हो रहा है। प्रमोद सिंह ने कहा कि अब कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे, अपना अधिकार लेकर ही दम लेंगे। धरने में रुक्मिणी राय, शारदा सिंह, मनोज तिवारी, सुमनलता यादव, ओमप्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रभुदयाल श्रीवास्तव, सर्वेश पाल, अजय कुमार सिंह, अतहर शमीम खान, सचिन सिंह, अतुल, शिवम प्रजापति, संजय यादव, कमला प्रसाद पांडेय आदि शामिल रहे। संचालन अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन

जलनिगम को लौटाए जाएं मूल काम
जौनपुर। उत्तर प्रदेश जलनिगम संघर्ष समिति जिला इकाई के बैनर तले कर्मचारियों ने कलीचाबाद स्थित कार्यालय परिसर में धरना दिया। भोजनावकाश में तीन सूत्री मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को अदूरदर्शी बताते हुए आलोचना की। जलनिगम को उसके मूल कार्य वापस देने की मांग की। पांच माह से लंबित वेतन-पेंशन को भुगतान करने और मृतक आश्रित कोटे की सीट पर नियुक्ति को रद्द कर आश्रित को नियुक्ति देने की मांग की। धरना प्रदर्शन में आरपी सिंह, शैलेष यादव, रामसागर, एआर खान, प्रदीप कुमार अस्थाना, मदन लाल, फिरोज अहमद, विजय कुमार यादव, एसएन पांडेय, प्रफुल्ल सिंह, हृदयकांत गुप्ता, अनिरुद्ध यादव, सुमित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed