{"_id":"6ae8eb177a43a539f908d50b","slug":"emphasis-on-improving-courses-and-increasing-seats-at-the-vidya-parishad-meeting-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-166205-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विद्या परिषद की बैठक में पाठ्यक्रमों में सुधार करने और सीटें बढ़ाने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विद्या परिषद की बैठक में पाठ्यक्रमों में सुधार करने और सीटें बढ़ाने पर बल
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कुलपति सभागार सोमवार को हुई विद्या परिषद की बैठक में 15 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। पाठ्यक्रमों में सुधार के साथ कुछ विषयों में सीटें बढ़ाने बल दिया गया।
शैक्षिक उन्नयन को प्राथमिकता दी गई। बैठक में एनईपी-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम सुधार, शोध में अकादमिक सत्यनिष्ठा, निष्पक्ष मूल्यांकन तथा समय पर त्रुटिरहित परिणामों के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व पर बल दिया।
बी.फॉर्मा की सीटें 60 से बढ़ाकर 100 करने, विश्वविद्यालय में नेटवर्क और सूचना प्रौद्योगिकी को मजबूत बनाने, एमबीए में ग्रुप डिस्कशन को यथावत रखने समेत 15 बिंदुओं पर बल दिया गया। बैठक में अवगत कराया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में 2,216 तथा जौनपुर और गाजीपुर के संबद्ध महाविद्यालयों में 1,40,665 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
इस प्रकार विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कुल 1,42,881 विद्यार्थी प्रवेशित हैं। बताया गया कि आईडी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। समस्त संबद्ध महाविद्यालय विश्वविद्यालय से किसी भी आधिकारिक पत्राचार के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित आधिकारिक ई-मेल आईडी का उपयोग करें। कुलपति ने सभी उपलब्धियों के लिए संबंधित शिक्षकों, विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों को बधाई दी।
उन्होंने एनईपी-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम सुधार, शोध में अकादमिक सत्यनिष्ठा, निष्पक्ष मूल्यांकन तथा समय पर त्रुटिरहित परिणामों के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व पर बल दिया।
बैठक में प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. शंभूराम, प्रो. आलोक सिंह समेत विद्या परिषद के सभी सदस्य आदि मौजूद रहे।