फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity supply disrupted for 24 hours in 72 villages

Jaunpur News: 72 गांवों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाधित

Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for 24 hours in 72 villages
मीरगंज। मछलीशहर से जंघई जाने वाली 11 हजार मेन लाइन में एनएच की सड़क निर्माण के दौरान बिजली ठेकेदार की लापरवाही से दो विद्युत उपकेंद्र के 72 गांव में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार की सुबह लाइनमैन ने बिजली ठीक की तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मछलीशहर वाराणसी एनएच 731-बी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जंघई बाईपास का निर्माण भी कराया जा रहा है। सेमरी गांव में 11 हजार की मेन लाइन को अंडर ग्राउंड करने के लिए एनएच निर्माण के बिजली विभाग के ठेकेदार ने आधे घंटे का शट डाउन लेकर काम शुरू किया था। इस दौरान कई पोल के तार एक दूसरे से लिपट गए व कई पोल टेढे हो गए। जिसके कारण जंघई विद्युत उपकेंद्र तथा गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके कारण 72 गांव की आपूर्ति 24 घंटे बाधित हो गई। मंगलवार की सुबह विद्युत विभाग की ओर लाइन ठीक कर आपूर्ति शुरू करा दिया। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

जंघई व गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बाधित होने से सेमरी, असवां, बभनियांव, जंघई गरियांव, करौर मोलनापुर, चौकी कला, गोधना किशुनदासपुर, चौकी खुर्द, चितांव, भटेवरा कठार, ऊचडीह, लासा, अदारी, जगदीशपुर, माधोपुर, इमिलिया, रामगढ़, बरावां, भिदूना, गुरगुजी, अगहुआ, सवैया, सरायदेवा, देवापुर, भटहर, चकिया, चौधरीपुर, रामडीह, अलापुर, हवेली, कसेरवां, कमासिन, जरौना, मेदपुर, बनकट, मीरपुर, उमरी, करियांव, मीरगंज बाजार, लालीपुर, दाऊदपुर, कोटिंया सहित 72 गांव में अंधेरा फैल गया। इनमें करीब दो लाख से अधिक की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच विभाग ने आधे घंटे के लिए शट डाउन लिया था। इसी में सात खंभों के तार पोल से उतरे गए जिसे ठीक कर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
- आदित्य मारकंडेय, एसडीओ जंघई विद्युत उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed