फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity Corporation officials should answer calls from public representatives: Babu Singh Kushwaha

जनप्रतिनिधियों का फोन उठाएं बिजली निगम के अधिकारी : बाबू सिंह कुशवाहा

Sat, 20 Sep 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation officials should answer calls from public representatives: Babu Singh Kushwaha
जिला विद्युत समिति की बैठक शुक्रवार को जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से फीड कर लें और उनका फोन अनिवार्य रुप से उठाना सुनिश्चित करें। शिकायत प्राप्त होने की दशा में अगली बैठक में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सांसद ने कहा कि सांसद व विधायक निधि से दिए गए बजट के संबंध में प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करें। जिन जगहों में ट्रांसफाॅर्मर में क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है, वहां तत्काल क्षमता बढ़ाएं। जर्जर तार और खंभे तत्काल बदल दिए जाएं, नगर क्षेत्र में तार के बाक्स को तत्काल बंद किए जाने के निर्देश अध्यक्ष ने दिए। सांसद द्वारा जनपद में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण प्रगति, जमीन अधिग्रहण, किसानों के भुगतान सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पॉलीटेक्निक चैराहे पर पानी के जल जमाव होने की जानकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि जलभराव की स्थिति को दूर करें अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस मौके पर जफराबाद से सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय, मछलीशहर से सपा की विधायक डा.रागिनी सोनकर, शाहगंज से निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह, मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव, मड़ियाहूं से अपना दल एस विधायक डा. आरके पटेल, मुंगराबादशाहपुर से सपा विधायक पंकज पटेल, जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र, सीडीओ ध्रुव खाड़िया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed