फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly killed, seven injured in road accidents

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, सात घायल

Tue, 14 Jul 2020 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly killed, seven injured in road accidents
जौनुपर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। जलालपुर में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर में अधड़े ने जान गंवाई। मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज में अचानक सड़क पर मवेशी आने से चार लोग घायल हुए। वहीं मीरगंज में पुलिया से बाइक टकराने से तीन सवार जख्मी हुए।
विज्ञापन

जलालपुर-थानागद्दी मार्ग पर चंवरी बाजार में नहर पुलिया के समीप दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। एक बाइक पर सवार वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी हरिसेवक वर्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक घटना के तत्काल बाद तेज रफ्तार में पराऊगंज की तरफ भाग गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घरवालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

सुजानगंज में घुरिपुर मोड़ के पास अचानक सामने नीलगाय आ जाने से बाइक सवार शेषमणि चोटहिल हो गया। वह प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के जगुनीपुर गांव का निवासी है। उसे सीएचसी सुजानगंज में भर्ती कराया गया है। मुंगराबादशाहपुर में बरजी कलां गांव के पास सुजानगंज की तरफ जा रही बोलेरो सड़क पर अचानक सामने पशु आने से अनियंत्रित हो गई। पशु को टक्कर मारते हुए बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार फूलचंद (45), अरविंद (40), प्रकाश (30) निवासी सखवट थाना सुजानगंज को चोट आई। वहीं पशु की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव के पास पुलिया में बाइक टकराने से बाइक सवार भटहर गांव निवासी संजू गौड़ (25), पप्पू मौर्य (32) और मिथुन उपाध्याय (32) जख्मी हुए। तीनों बाइक से भदोही के सीतामढ़ी गए थे। लौटते समय रामपुर चौथार गांव के पास हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed