फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight new corona patients found, figure exceeded five hundred

आठ नए कोरोना मरीज मिले, आंकड़ा पांच सौ के पार

Wed, 24 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Eight new corona patients found, figure exceeded five hundred
4- शाहगंज के भटियारी मोहल्ले में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इलाके को सील करवाते पुलिस के जवान। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। इसमें सात प्रवासी हैं, जबकि एक महिला कोरोना मरीज के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में 4 मुंबई और तीन दिल्ली-एनसीआर से यहां आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। जिले मेें अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 503 हो गई है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर के नरायनडीह गांव में 14 जून को 21 वर्षीय युवक और आदेपुर चतौरी गांव में 19 जूून को एक महिला व एक युवक ट्रेन से दिल्ली से आए थे। तीनों के सैंपल 20 जून को लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। मुंगराबादशाहपुर में ही सोहांसा निभापुर गांव में 79 वर्षीय वृद्ध हवाई जहाज से 19 जून को आया था। सर्दी-खांसी होने पर उनका सैंपल लिया गया था। महराजगंज के मीरापुर गद्दोपुर गांव में भी एक युवक 18 जून को मुंबई से हवाई जहाज में सफर कर गांव आया था, जबकि फत्तुपुर में 14 जून को कार से 29 वर्षीय युवक कार से आया था। दोनों में सर्दी-खांसी के लक्षण होने पर सैंपल लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डोभी के मंदूपुर गांव में कोरोना से संक्रमित मिलीं वृद्धा में उनके पोते से संक्रमण फैला है। पोता मुंबई से गांव आया था। इस परिवार के पांच अन्य सदस्य पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। आठवां मरीज सानपाड़ा नवी मुंबई का रहने वाला है। वह स्थानीय लोगों को कार से छोड़ने के लिए मुंबई से 18 जून को जौनपुर आया था। डीएम दिनेश कुुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को कुल 189 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें आठ पॉजिटिव केस मिले हैं। एक मरीज मुंबई का रहने वाला है, जो वापस लौट चुका है। अन्य सात मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने और उनके गांव में कंटेन्मेंट से जुड़ी गतिविधियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

45 लोगों का लिया गया नमूना
शाहगंज। कोरोना संक्रमण से ग्रसित व्यवसाई भटियारी सराय के जेसीज चौक निवासी व्यापारी की मौत के बाद बुधवार को परिवार के 39 सदस्यों समेत कुल 45 लोगों का टीम ने सैंपल लिया। स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पर चिकित्सकों की टीम ने मृतक के परिवार के अलावा उनके चालक व काम करने वाले अन्य छह सदस्यों का नमूना लिया गया। परिवार में दो सदस्य मौके पर नहीं पहुंच सके। उनका सैंपल बृहस्पतिवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed