फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight migrants from Purvanchal lost the battle of life before reaching home

घर पहुंचने से पहले जिंदगी की जंग हारे पूर्वांचल के आठ प्रवासी

Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Eight migrants from Purvanchal lost the battle of life before reaching home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लंबी जद्दोजहद के बाद घर के लिए चले आठ प्रवासी बुधवार को रास्ते में ही जिंदगी की जंग हार गए। तीन लोगों ने बलिया में जान गंवा दी। दो लोग वाराणसी पहुंची ट्रेन में म़त मिले। जौनपुर में एक की क्वारंटीन सेंटर और दूसरे की अस्पताल में जान चली गई। मिर्जापुर में एक प्रवासी की बस में तबीयत खराब हुई और अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मुंबई से वाराणसी आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जौनपुर के बदलापुर निवासी दशरथ प्रजापति (20), रौनापार, आजमगढ़ निवासी रामरतन गौड़ (50) मृत मिले। सूरत से ट्रेन से बिहार के छपरा जाते समय भूषण सिंह (58) की बलिया पहुंचने से पहले ही ट्रेन में मौत हो गई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र से ट्रेन से हाजीपुर जाते समय नेपाल के शोभरन को तबीयत बिगड़ने पर बलिया में उतारा गया, जिला अस्पताल ले गए जहां मौत हो गई। सूरत से बस से बलिया पहुंचे बैरिया निवासी मुनीब शाह (25) को बीमार होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से ट्रेन से लौटे मुंगराबादशाहपुर निवासी आजम खां (45) को मछलीशहर के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था, यहां जांच के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। मुबई से ट्रेन से जौनपुर आई जलालपुर के ठौर गांव की प्रेमशीला की जौनपुर जंक्शन पर उतरने के बाद तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाने के दौरान सांसें थम गईं। मिर्जापुर के चैनपुरा ग्राम पंचायत निवासी शिवलोचन (55) मुंबई से बस से लौट रहे थे, मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीमार हो गए। वहां के जिला अस्पताल में ले जाने के दौरान जान चली गई।
 

Eight migrants from Purvanchal lost the battle of life before reaching home
ट्रेन से स्टेशन पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल में 26 प्रवासियाें समेत 29 कोरोना पॉजिटिव मिले

वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में बुधवार को 29 और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 26 प्रवासी हैं। जौनपुर में मिले 16 संक्रमितों में 12 साल की बालिका भी शामिल है। ये सभी मुंबई से आए थे। इनमें तीन मुफ्तीगंज ब्लॉक के कदहरा गांव के हैं, जो 23 मई को जलालपुर के क्वारंटीन सेंटर में दम तोड़ने वाले कोरोना पॉजिटिव अधेड़ के साथ मुंबई से आए थे।

असबरनपुर गांव को दो सगे भाई भी संक्रमित पाए गए। वाराणसी में आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें छह प्रवासी, एक पुलिसकर्मी और एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। मऊ में चार लोग संक्रमित मिले। इनमें तीन प्रवासी हैं। जो अहमदाबाद और मुंबई से आए थे। सोनभद्र में भी एक प्रवासी संक्रमित मिला। वह मथुरा का रहने वाला है। वह गुजरात के मेहसाणा से आठ मई को आई विशेष ट्रेन से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed