फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight classes in 4 rooms for 68 years... only 1 teacher for 182 students

Jaunpur News: 68 साल से 4 कमरों में आठ कक्षाएं... 182 छात्र-छात्राओं पर सिर्फ 1 शिक्षक

Tue, 11 Aug 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eight classes in 4 rooms for 68 years... only 1 teacher for 182 students
मुंगराबादशाहपुर।---राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल गुड़हाई में पढ़ाते शिक्षक। संवाद
मुंगराबादशाहपुर। सरकार भले ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गुड़हाई राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल की वास्तविकता बयां करती है। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल में 182 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

बैठने के लिए चार कमरे हैं। आठ कक्षाएं चलती हैं। सिर्फ एक शिक्षक की तैनाती है। साल 1958 से संचालित इस विद्यालय में वर्तमान में स्थायी रूप से एक भी शिक्षक तैनात नहीं है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मानकों के अनुसार स्कूल में कम से कम आठ शिक्षकों की आवश्यकता है। अप्रैल 2023 से उच्च प्राथमिक विद्यालय नौवाडाड़ी में तैनात शिक्षक वीरेंद्र कुमार यादव को इस विद्यालय का प्रभारी बनाकर संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि एक शिक्षक के लिए एक साथ आठ कक्षाओं का संचालन संभव नहीं है।
पहले यह स्कूल प्राथमिक और जूनियर स्तर पर नगर पालिका तथा गल्ला मंडी स्थित किराए के भवनों में संचालित होता था।
उस समय भी सीमित संसाधनों के बीच केवल दो शिक्षक दोनों पालियों में शिक्षण कार्य करते थे।
साल 1975 में आई आंधी और बारिश के दौरान नगर पालिका स्थित खपरैल भवन क्षतिग्रस्त हो गया। विद्यालय को गल्ला मंडी स्थित रतनलाल जायसवाल के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया।
कई दशक तक किराए के भवनों में संचालित हुआ।
साल 2011 में गुड़हाई में स्कूल के नए सरकारी भवन का निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed