{"_id":"5ed3ddb18ebc3e90602ac22d","slug":"eight-buses-will-run-to-azamgarh-and-gorakhpur-ten-buses-to-banaras-jaunpur-news-vns5276770154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ और गोरखपुर के लिए आठ, बनारस को चलेंगी दस बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ और गोरखपुर के लिए आठ, बनारस को चलेंगी दस बसें
विज्ञापन
17- रोडवेज बस डिपो पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। रोडवेज बसों को चलाने का फरमान अभी भले ही नहीं आया हो, लेकिन परिवहन निगम ने बसों को सड़कों पर दौड़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। आदेश आते ही 40 फीसदी बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। बस में बिना मास्क के न तो यात्री सवार होंगे और न ही चालक-परिचालक। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज करने के साथ ही नाम, पता भी अंकित किया जाएगा। इसके बाद ही वह बसों में यात्रा कर सकेंगे।
जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 89 बसों का संचालन होता है। इसमें 83 बसें परिवहन निगम की और छह अनुबंधित हैं। इन बसों को चलाने के लिए 83 स्थाई और 90 संविदा चालक तैनात हैं। इसके अलावा 59 स्थाई और 179 संविदा परिचालक की तैनाती है। सामान्य दिनों में बसों से औसतन रोजाना डिपो 10 से 11 लाख रुपये की आय होती है, लेकिन लॉक डाउन में बसों का संचालन न होने से लगातार नुकसान होता रहा। अनलॉक के साथ ही परिवहन निगम भी बसों को दौड़ाने की तैयारी में जुट गया है। शुरुआती चरण में 34 बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। इसमें आजमगढ़ व गोरखपुर के लिए आठ, इलाहाबाद के लिए पांच, वाराणसी के लिए 10, लखनऊ के लिए छह, फैजाबाद के लिए एक, सुल्तानपुर के लिए दो, मऊ के लिए एक, विंध्याचल के लिए एक बस सेवा शुरू की जाएगी। शासन से आदेश आते ही इन बसों को सड़कों पर दौड़ा दिया जाएगा।
बस अड्डे पर लगेगी सैनिटाइजिंग मशीन
जौनपुर। कोरोना से यात्रियों को बचाने के लिए रोडवेज डिपो पर सैनिटाइजिंग मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन से यात्रियों को सैनिटाइज करने के बाद ही बसों में बैठने दिया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही रोडवेज डिपो परिसर में उक्त मशीन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
बसों के संचालन के लिए शासन का निर्देश अभी नहीं आया है, लेकिन अपने स्तर से तैयारी की जा रही है। फिलहाल 40 फीसदी बसों को ही चलाया जाएगा। इसके लिए रूट तय हो गया है। शीघ्र ही डिपो परिसर में सैनिटाइजिंग मशीन लगेगी। बिना मास्क के किसी को यात्रा नहीं करने दिया जाएगा। -विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज