{"_id":"65cfb4ce65e2238dd600c2e4","slug":"effect-of-bharat-bandh-visible-judicial-work-coming-to-a-standstill-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-112238-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भारत बंद का दिखा असर, ठप रहे न्यायिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भारत बंद का दिखा असर, ठप रहे न्यायिक कार्य
विज्ञापन
जौनपुर। भारत बंदी का असर शुक्रवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिला। मछलीशहर में अधिवक्ताओं ने जहां न्यायिक कार्य ठप रखा, वहीं सतहरिया में किसानों ने सड़क पर आंदोलन किया। ऐसे ही महाराजगंज में किसानों ने बीडीओ को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
मछलीशहर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि किसान आंदोलन एवं भारत बंद को देखते हुए संपूर्ण न्यायिक कार्य स्थगित रहेगा।
सतहरिया-मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड पर स्थित मंडी समिति में भारत बंद व किसान आंदोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा जौनपुर की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया।इस दौरान एक जूलूस निकाला गया। जो समूचे मंडी परिसर में भ्रमण कर किसानों को अपनी हित की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक किया। किसान एकता जिंदाबाद व इनकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। धरना प्रर्दशन में किसानों के साथ वादा खिलाफी,एम एसपी कानून न बनाएं जाने, बिजली विधेयक 2020 के माध्यम से बिजली विभाग के निजीकरण किए जाने, ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के हितों पर कुठाराघात करने वाले कानून (हिट एण्ड रन), बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने,दवाओं एवं कृषि उपकरणों से जी एस टी हटाने तथा बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने आदि प्रमुख मुद्दों को उठाया गया। महराजगंज में किसान एकता मंच के संयोजक कृष्णा सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के रामनगर से महराजगंज तक बाइक से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को प्रधानमंत्री संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।