{"_id":"56ffc94d4f1c1b3773f0011b","slug":"education-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब को शिक्षा सब को ज्ञान नारे के साथ निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब को शिक्षा सब को ज्ञान नारे के साथ निकली रैली
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत नगर पालिका से स्कूल चलो रैली निकालते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कू ल चलो अभियान के तहत शनिवार को नगरपालिका टाउन हाल मैदान से शिक्षा जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। डीएम भानुचंद गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे हाथ में तख्ती और बैनर पर लिखे नारे के साथ शहर का भ्रमण किया।
सबको शिक्षा सबको ज्ञान, सब पढ़े सब बढ़े, रैली में बच्चों द्वारा पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, पापा सुन लों विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी, बेटा बेटी एक समान सबको शिक्षा सबको ज्ञान, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने की सब करो जतन, पूरी शिक्षा पूरा भार हर बच्चे का है अधिकार आदि नारा लगाते हुए बच्चे चल रहे थे।
शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। रैली को रवाना करने से पहले डीएम ने भानुचंद गोस्वामी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाए। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सर्वशिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय रैली निकाली गई है।
विज्ञापन
सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों का दाखिला शत प्रतिशत विद्यालयों में कराया जाए। इसके लिए घर-घर जाकर जांच की जाएगी। रैली के समापन के अवसर पर नगर मजिस्ट्रेेट उमाकान्त त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की तब तक नहीं हो सकती है जब तक हर व्यक्ति शिक्षित न हो जाए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शत प्रतिशत नामांकन के साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला समंवयक प्रशिक्षण कृपाशंकर पाडेय, समेकित मंजू पासवान, बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, खंड शिक्षाधिकारी ममता सरकार, आरएन यादव, ब्रहमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील सिंह ने किया।