फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eating more street food is increasing cholesterol

Jaunpur News: स्ट्रीट फूड ज्यादा खाने से बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल

Thu, 17 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Eating more street food is increasing cholesterol
मल्हनी।
विज्ञापन

स्वाद के लिए स्ट्रीट फूड का ज्यादा सेवन और लंबे समय तक असंतुलित खानपान से वजन बढ़ने के साथ बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ रही है। जो हृदय रोग का खतरा बढ़ा रहा है। 40 साल की उम्र के बाद सतर्कता बरतनी शुरू कर देनी चाहिए। सिद्धीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे मिलने वाले छोले, पकौड़े, फ्राइड राइस और अन्य तले-भुने खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इन दिनों देखने को मिल रहा है कि 35 से 40 साल की उम्र के मरीज हृदय संबंधी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 50 हृदय रोगी उपचार के लिए आ रहे हैं। ऐसे में खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देने के साथ समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना जरूरी है। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहना चाहिए। हृदय रोग से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है। लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल हृदय पर असर डाल सकते हैं। आवश्यकता होने पर डॉक्टर ईसीजी, इको और टीएमटी जैसी जांच की सलाह दे सकते हैं।

ये लक्षण दिखाई दे तो हो जाएं सतर्क
अचानक सीने में दर्द या दबाव
सांस फूलना और जल्दी थकान
अत्यधिक पसीना या कमजोरी महसूस होना
हृदय संबंधी समस्या के संकेत हो सकते हैं
सीने में दर्द के साथ सांस लेने में परेशानी
बेहोशी या कुछ मिनट में ठीक न होने वाले लक्षण
वर्तमान में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हर दिन 40 साल की उम्र के करीब 50 मरीज मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आ रहे हैं। हृदय रोग से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और बीमारी का पारिवारिक इतिहास होने पर विशेषज्ञ बचाव की सलाह दे रहे हैं। - डॉ. आनंद कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article