फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eastern employees stalled work

पूविवि के कर्मचारियों ने ठप किया काम, सोमवार को कुलसचिव कार्यालय में जड़ेंगे ताला

Fri, 10 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eastern employees stalled work
छह सूत्री मांगों को लेकर पूर्वांचल विवि के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सभी विभागों में काम ठप कर विरोध जताया। शुक्रवार को वित्त अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वित्त अधिकारी की गैर मौजूदगी के कारण कर्मचारी वापस लौट आए। कर्मचारी संघ ने तय किया कि सोमवार को कुलसचिव कार्यालय में ताला बंद कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि पहले के आंदोलन के समय वार्ता में विवि प्रशासन ने 12 सूत्री मांगों में से छह मांगों को पूरा करने का वादा किया गया था। कई माह बीतने के बाद भी उस पर अमल नहीं किया गया। कर्मचारियों की मांगे जब तक पूरी नहीं होंगी तब तक प्रशासनिक काम का बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारी संघ अब आरपार की लड़ाई लड़ने को कमर कस चुके हैं। संघ संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, कर्मचारियों के जीपीएफ कटौती, एसीपीएफ पर कार्रवाई और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। आंदोलन में रामजस मिश्रा, बिहारी लाल गुप्ता, जगदंबा सिंह, दिलगीर हसन, एसबीएच रिजवी, सुरेश सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, शारदा नंद उपाध्याय, उमाशंकर सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, अवधेश कुमार सिंह, बृजेश सिंह, राधेमोहन यादव, लालचंद्र, अखिलेश, शमशाद अली, शिवनरायण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed