फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   East University students' fast started for drinking water and other facilities

पेयजल और अन्य सुविधाओं को लेकर पूविवि के छात्रों का अनशन शुरू

Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
East University students' fast started for drinking water and other facilities
पानी की समस्या को लेकर पूविवि में विरोध प्रदर्शन करते छात्र। संवाद - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पेयजल समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार से अनशन पर बैठ गए। छात्र नेता उद्देश्य सिंह व प्रिंस त्रिपाठी के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा की परिसर के छात्र मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। उद्देश्य सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय लुभावने वादे करता है लेकिन छात्रों के साथ छलावा है। छात्रों को जब तक स्वच्छ और शीतल जल की समुचित व्यवस्था नहीं प्रदान कर दी जाती है तब तक छात्र अनशन से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

प्रिंस त्रिपाठी ने कहा की विश्वविद्यालय में छात्रों को प्रत्येक समस्या के लिए आंदोलनरत होना पड़ता है। बिना धरना-प्रदर्शन किए उनकी किसी समस्या का निस्तारण नहीं होता। यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है। छात्र विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से लगातार परेशान हो रहे हैं। छात्रों ने बुधवार से क्रमिक अनशन की शुरुआत कर दिया। आए दिन छात्र अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलनरत रहते हैं, परंतु विश्वविद्यालय के आश्वासन पर छात्र वापस हो जाते हैं। बुधवार को छात्रों से वार्ता के दौरान सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधि संकाय के निदेशक मंगला प्रसाद यादव, डॉ. राजकुमार सोनी ने छात्रों को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। परंतु छात्र इस मांग पर अड़े रहे की जब तक पानी नहीं तब तक हम सभी आंदोलनरत रहेंगे। इस मौके पर सुमित सिंह, प्रज्ञा गुप्ता, राजेश मौर्य, क्षितिज उपाध्याय, शशांक, विशाल चौरसिया, रुहिन रजा, उदैजा सेख, प्रियांशु शाहू, अखंड प्रताप सिंह, सुजीत, विमल, शिवम, यतनदीप, शिवम शाहू, भास्कर उपाध्याय, रक्षित प्रताप सिंह, विशाल यादव, तत्सद आदि छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed