{"_id":"67bb6c93a66e1609130d6597","slug":"early-morning-firing-at-nagar-panchayat-chairmans-factory-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-130210-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नगर पंचायत चेयरमैन की फैक्टरी पर तड़के सुबह फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नगर पंचायत चेयरमैन की फैक्टरी पर तड़के सुबह फायरिंग
विज्ञापन
मछलीशहर। जेल में बंद नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्टरी पर रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे बाइक से आए अज्ञात बदमाश फायरिंग कर भाग गए। फैक्टरी के दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान बने हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चेयरमैन के बेटे सूरज की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित अभय कुमार उर्फ सूरज जायसवाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे उनको जान से मारने की नीयत से आए बदमाशों ने फैक्टरी का गेट बंद होने पर फायरिंग की। लोहे के दरवाजे पर तीन गोलियों के छेद बने हैं। बदमाश फायरिंग करने के बाद अपनी बाइक से लौट गए। पूरी घटना फैक्टरी के दरवाजे पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को सुबह हुई घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की लिखित सूचना सूरज द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।