{"_id":"6828dcaccb5cc0882a00f10a","slug":"due-to-heat-50-to-100-patients-increased-in-every-chcdue-to-heat-50-to-100-patients-increased-in-every-chc-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-134395-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गर्मी से हर सीएचसी पर 50 से 100 मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गर्मी से हर सीएचसी पर 50 से 100 मरीज बढ़े
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। किसी केंद्र पर 100 तो किसी पर 50 से अधिक मरीज बढ़े हैं। पीड़ितों में मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक हैं। वायरल फीवर के साथ ही पेट दर्द, उल्टी, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
-मड़ियाहूं सीएचसी पर एक पखवाड़े पहले 200 से 250 मरीज इलाज के लिए आते थे। लेकिन अब मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 350 पहुंच गई है। अधीक्षक डाक्टर अरुण कुमार भारती ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले की अपेक्षा करीब सौ मरीज अधिक आ रहे हैं।
-बदलापुर सीएचसी के अधिक डा. संजय दुबे ने बताया कि मौसम का असर हर किसी पर दिख रहा है। 15 दिन पहले अस्पताल में इलाज के लिए 350 से 375 मरीज आते थे। अब हर रोज 400 से 450 मरीज आ रहे हैं। इलाज के लिए आने वाले मरीजों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त से परेशान मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत के अधीक्षक डा. अरुण कुमार कनौजिया ने बताया कि मौसम बदलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले 180 से 190 मरीज हर इलाज के लिए आते थे। इनकी संख्या बढ़कर अब 280 से 290 पहुंच गई है। करीब 100 मरीज बढ़े हैं। इसमें बुखार व दस्त-उल्टी से पीड़ितों की संख्या अधिक है
सीएचसी शाहगंज पर 250 से 300 मरीज इलाज के लिए आते थे।गर्मी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ कर 350 के ऊपर पहुंच गई है। इसमें बुखार, उल्टी के साथ पेट दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। अधीक्षत रफीक फारुकी ने बताया कि मौसम बदलने से 15 दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।