फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to fault, there was no electricity in two villages for 24 hours, there was also problem of water

Jaunpur News: फाॅल्ट से दो गांवों में 24 घंटे गुल रही बिजली, पानी की भी रही दिक्कत

Sun, 29 Jun 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Due to fault, there was no electricity in two villages for 24 hours, there was also problem of water
बदलापुर। विद्युत उपकेंद्र के मछलीगांव फीडर के दो गांवों में फाल्ट के चलते 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते जहां विद्युत आश्रित सभी कार्य ठप रहे। वहीं पेयजल के लिए हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन

इस फीडर के लग्गूपुर, जगजीवनपट्टी गांव में शनिवार दोपहर हुई बरसात के बाद बिजली आपूर्ति फाल्ट का शिकार हो गई। इससे करीब 80 घरों के लोग जहां भीषण गर्मी से जूझते रहे, वहीं पीने के पानी के लिए भी हाहाकार मच रहा। शाम से ही लोग विभाग को सूचना देते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, रविवार दोपहर 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस लिया। इस संबंध में एसडीओ कौशल किशोर ने बताया कि फाॅल्ट सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि से लो वोल्टेज से मिलेगी राहत-सुइथाकला। शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने रविवार दोपहर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सुइथाकलां पर 8 एमवीए के स्थान पर स्थापित 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर का पूजन आपूर्ति का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से ओवर लोडिंग की समस्या का समाधान होगा। अनावश्यक कटौती से भी लोगों को निजात मिलेगी। ट्रांसफाॅर्मर के बदले जाने की मांग वर्षों से लोग कर रहे थे। इस मौके पर एसडीओ सतीष सिंह ने बताया कि दस एमवीए की स्थापना से ओवर लोडिंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति-मछलीशहर। क्षेत्र में सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ आदित्य मारकंडेय ने बताया है कि सोमवार को मछलीशहर विद्युत केंद्र में ब्रेकर और कंट्रोल पैनल बदलने का काम किया जायेगा। इसके कारण शटडाउन लिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed